Haryana
Trending

इस्कॉन मंदिर कुरुक्षेत्र में धूमधाम से बनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी II

इस्कॉन मंदिर कुरुक्षेत्र में धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी II

कल से शुरू होगी भागवत कथा, प्रदेश के मंत्रियों को भेजा गया निमंत्रण:-

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित इस्कॉन मंदिर में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर अध्यक्ष साक्षी गोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त को मुख्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के कई मंत्रियों व गणमान्य व्यक्तियों को विशेष निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 9 दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के तहत कल से प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 9:00 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जीवन संदेश से अवगत कराया जाएगा। बता दें कि इस्कॉन मंदिर, कुरुक्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन भव्य स्वरूप में होता आ रहा है, जिसमें देश-विदेश से भक्त शामिल होते हैं। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पावन पर्व का आनंद लें और श्रीकृष्ण भक्ति में लीन हों।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button