Haryana
Trending

जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी।।

जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी।।

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद की जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, YMCA में शनिवार शाम एक छात्रा द्वारा संदिग्थ परिस्थितियों में आत्महत्या करने की घटना सामने आई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय वंशिका, पुत्री अविनाश कुमार, निवासी रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। वंशिका बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष की छात्रा थी और विश्वविद्यालय के सरोजनी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार सायंकाल वंशिका अपने कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-7 चौकी प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध कोई चीज नहीं मिली, जो घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके तहत वंशिका के साथ पढ़ने वाले सहपाठियों, हॉस्टल के अन्य छात्रों और परिचितों से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह समझा जा सके कि आखिर किन परिस्थितियों में छात्रा ने यह कदम उठाया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button