Haryana
Trending

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से विशाल तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई।।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से विशाल तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन पलवल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से विशाल तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ,पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला,भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें चार से पांच हजार लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन के साथ साथ आमजन की भागीदारी भी रही। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में जोश और उत्साह दिखाई दिया। उपायुक्त ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है,तिरंगा हमारा स्वाभिमान है। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों में जोश और जुनून देखने लायक था। इसके अतिरिक्त युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया है। किसी भी प्रकार के नशे की प्रवृत्ति से दूर रहे। नशे से बचने के लिए खेलों में भाग लें। उपायुक्त ने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से यह भी संदेश दिया गया है जब हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तो किसी भी प्रकार के नशे में नहीं पड़ेगें। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से शुरू होकर सोहना शहर चौक, पुराना सोहना रोड, सेक्टर दो सोहना मोड़, अलावलपुर चौक, रसूलपुर चौक, रसूलपुर बर्फखाना से श्रद्धानंद पार्क, आगरा चौक होते हुए वापस नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आकर समाप्त हुई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button