राजेश जांगड़ा को मिला प्रदेश कानूनी सलाहकार का दायित्व, कोर्ट परिसर में हुआ सम्मान समारोह II
राजेश जांगड़ा को मिला प्रदेश कानूनी सलाहकार का दायित्व, कोर्ट परिसर में हुआ सम्मान समारोह II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भिवानी कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन द्वारा एडवोकेट राजेश जांगड़ा को विश्वकर्मा महासंघ का प्रदेश कानूनी सलाहकार बनाए जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट राजेश जांगड़ा को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अब वे समाज के लोगों को निशुल्क कानूनी सलाह देकर न्याय प्राप्त करने में मदद करेंगे। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर ने कहा कि युवा वकीलों को न्याय व्यवस्था में सेवा और ईमानदारी की मिसाल कायम करनी चाहिए। राजेश जांगड़ा का समाजसेवा और न्याय के प्रति समर्पण सराहनीय है। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी मार्गदर्शन देकर न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और निष्पक्ष सोच से समाज को सही दिशा मिलेगी। वे विश्वकर्मा महासंघ की गरिमा को और ऊँचाई तक ले जाएंगे। सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और विचार शक्ति से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। अधिवक्ता परिषद के प्रधान सुमित जांगड़ा ने कहा कि राजेश जांगड़ा जैसे प्रतिभाशाली अधिवक्ता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने कहा कि संस्था ऐसे युवाओं को हमेशा प्रोत्साहित करती है जो समाज और न्याय व्यवस्था में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के सदस्य, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने युवाओं के हित और समाज में न्याय व समानता की स्थापना के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।। #newstodayhry @newstodayhry



