Haryana
Trending

स्वतंत्रता दिवस को लेकर फरीदाबाद में सुरक्षा कड़ी, डॉग स्क्वाड के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग II

स्वतंत्रता दिवस को लेकर फरीदाबाद में सुरक्षा कड़ी, डॉग स्क्वाड के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग II

फ़रीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहरभर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। होटल, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों की जांच के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जीआरपी के डीएसपी राजेश चेची स्वयं टीम के साथ मौजूद रहे और प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर प्लेटफार्म नंबर 5 तक यात्रियों के सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। हर प्लेटफार्म पर डॉग स्क्वाड की मदद से बैग, ट्रॉली और अन्य सामान चेक किया गया, ताकि कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री स्टेशन परिसर में न आ सके। डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि किसी भी बड़े त्यौहार या विशेष अवसर से पहले यह अभियान अलग-अलग स्थानों पर चलाया जाता है, जिसमें होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट में ठहरने वाले लोगों की जांच की जाती है। होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, उसके सभी दस्तावेज चेक करें और उनकी फोटो कॉपी जरूर लें। उन्होंने बताया कि सोमवार को हुई चेकिंग में कोई भी संदिग्ध वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई है। यह अभियान उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाया जा रहा है और आगे भी हर दूसरे-तीसरे दिन इसी तरह की चेकिंग जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button