Haryana
Trending

भाजपा जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने तिरंगा यात्रा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किया नशामुक्ति II

भाजपा जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने तिरंगा यात्रा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किया नशामुक्ति II

मुख्यमंत्री समेत अनेक गणमान्य हस्तियां होंगी इस सामाजिक जागरूकता अभियान में सहभागी:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भाजपा जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कालांवाली‌ के पनिहारी, मत्तड़, रोड़ी, फग्गू और थिराज गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें नशामुक्ति के संदेश के साथ आगामी मैराथन में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ  यह अभियान एक सामाजिक आंदोलन का रूप लेगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित अनेक गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी। रेनू शर्मा ने कहा कि नशा आज समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। यह अभिशाप विशेषकर युवाओं को अपने चपेट में लेकर उनके भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता पैदा करनाए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना और एक सकारात्मक माहौल तैयार करना है। गांव-गांव में आयोजित इन जनसंपर्क बैठकों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों की स्मृति में तिरंगा यात्राओं का भी आयोजन किया। इन यात्राओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की आजादी और गौरव की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों का स्मरण और सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस अवसर हरविंदर सिंह रोड़ी, नछतर सिंह, हैप्पी गिल, सुखपाल सुरतिया, प्रगट सिंह, चरण पाल सरपंच, राकेश कुमार, मोहन लाल जिंदल, सुनील कुमार, लवली गर्ग, जोति सरां सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button