Haryana
Trending
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गांव में निकाली जागरूकता रैली II
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गांव में निकाली जागरूकता रैली II


बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल):- खंड बड़ागुढ़ा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय नागोकी में प्रधानाचार्या सविता दुग्गल के मार्गदर्शन में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरुकता रैली निकाली गई। इससे पहले विद्यालय प्रांगण में स्कूल के बच्चों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद बैनर और नारे लगाते हुए से गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें आमजन को नशे से दूर रहने और उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस रैली में विद्यालय का पूरे स्टाफ और बच्चों ने भाग लिया।। #newstodayhry @newstodayhry



