Haryana
Trending

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा कड़ी II

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा कड़ी II

झज्जर-(योगेश सैनी):- स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिले के सभी होटलों, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की जा रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस उपायुक्त (एसीपी) अनिरुद्ध चौहान ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जिले में कई स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। सभी थानों को सतर्क किया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है। स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रकार की अवांछनीय घटना न हो, इसके लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। एसीपी चौहान बुधवार को झज्जर रोडवेज कर्मशाला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को मुख्य जिला स्तरीय समारोह झज्जर रोडवेज कर्मशाला परिसर में आयोजित किया जाएगा। रिहर्सल के अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधिकारियों सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button