

बठिंडा-(हरमिंदर सिंह):- 15 अगस्त के आज़ादी दिवस पर पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारी (अनुबंधित/अस्थायी कर्मचारी) की ओर से काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। प्रदर्शनकारियों ने फरीदकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने और विरोध जताने का ऐलान किया है।आज पूरे पंजाब में सरकारी बस सेवा ठप है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार के झूठे वादों से दुखी होकर, वे आज़ादी दिवस को ‘ग़ुलामी दिवस’ के रूप में मनाने को मजबूर हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



