Haryana
Trending

भिवानी के गांव सिंघानी में लेडी टीचर हत्या II

भिवानी के गांव सिंघानी में लेडी टीचर हत्या II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी में लेडी टीचर मनीषा के मर्डर केस में अभी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंची। इसके विरोध में मनीषा के मामा कुलदीप और पिता संजय समेत बड़ी संख्या में परिजन सिविल अस्पताल में जमा हैं। उन्होंने पोस्टमॉर्टम के बाद मनीषा का शव लेने से इनकार कर दिया। वे हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं वही मौके पर लोहारू पुलिस और थाना शहर भिवानी के SHO सत्यनारायण उन्हें समझाने में लगे हैं। वहीं मृतिका के मामा कुलदीप ने बताया कि मेरी भांजी कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी। और घर नहीं इस मामले में सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने मामले में करवाई नहीं की और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि जबतक हमें न्याय नहीं मिलता तबतक में शव नहीं लेंगे। वहीं कॉलेज प्रशाशन पर भी आरोप लगाए गए हैं। भिवानी में स्कूल की लेडी टीचर की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश लोहारू के सिंघानी गांव में नहर के पास खेतों में पड़ी मिली। वह 2 दिन से लापता थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान ढाणी लक्ष्मण गांव की रहने वाले मनीषा (19) के रूप में हुई है। वह प्ले स्कूल में पढ़ाती थी। 11 अगस्त को वह लापता हुई थी। चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमॉर्टम किया है। हालांकि, अभी शव परिजनों ने नहीं लिया है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। मौके पर भिवानी-महेंद्रगढ़ के भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह पहुंचे। उन्होंने लोगों की बात सुनी और उन्हें समझाया। इसके साथ ही मौके पर एसपी मनबीर सिंह भी पहुंचे उन्होंने मृतका के पिता से एकांत में बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। वहीं मामले में पुलिस अधीक्षक भी समझने के लिए पहुंचे थे लेकिन परिजनों और पुलिस प्रशासन के बीच कोई सहमति नहीं बनी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button