नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने ली सामूहिक शपथ II
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने ली सामूहिक शपथ II


यमुनानगर-(मनदीप कौर):- देश समाज नशे से मुक्त और स्वस्थ हो इसके लिए भारत वर्ष में चलए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान में महिला एवं बाल विकास ने एक साथ शपथ ली और अभियान का हिस्सा बना नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर 31 दिवसीय व्यापक अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, जिला बाल संरक्षण इकाई, पोषण स्टाफ सभी बाल देखरेख संस्थानों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ सामूहिक शपथ ली जिला बाल संरक्षण इकाई से गौरव शर्मा ने कार्यलय में नशा मुक्त भारत अभियान शपथ दिलाई और कहा नशा एक ऐसी लत होती है जिस पर काबू नहीं पाया गया तो वो उस व्यक्ति का पूरा जीवन तबाह कर देती है बचपन में नशे की लत लगने की संभावना ज़्यादा होती है, इसलिए उन्हें इसके प्रभावों के बारे में जागरूक होना ज़रूरी है, ताकि वे ऐसी आदतें बिल्कुल न अपनाएँ। नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें। नशे पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, नशा भी छोड़ा जा सकता है, इसके लिए दृढ़ संकल्प लेना जरुरी है। व्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरुआत करता है, लेकिन बाद में यह आदत में शुमार हो जाता है जिससे पूरे परिवार की मानसिक स्थिति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है एनएमबीए की और से ऑनलाइन शपथ का सर्टिफिकेट भी जारी किया II #newstodayhry @newstodayhry



