वैश्य महाविद्यालय, भिवानी में किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन II
वैश्य महाविद्यालय, भिवानी में किया गया 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- स्थानीय वैश्य महाविद्यालय भिवानी के प्रांगण में वीरवार को जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों,एन सी सी और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियानों के अंतर्गत अंतर महाविद्यालय रंगोली एवं कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल के नेतृत्व एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों के प्रभारी डॉ कामना कौशिककी देखरेख में आयोजित किया गया। ‘हर घर तिरंगा’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियानों के अंतर्गत आयोजित विभिन्न अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओ में 7 महाविद्यालयों की 15 टीमों ने भाग लिया। वहीं प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने सभी विद्यार्थियों को वीर शहीदो के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है हमें इसके सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए । उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना,एन सी सी एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजकों, विजेता विद्यार्थीयों के साथ-साथ उनके टीम इंचार्जों व प्राचार्यो को बधाई दी।वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।युवाओं को चाहिए कि वो इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारकर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देते हुए आगे बढ़े।भिवानी के विधायक एवं वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव घनश्याम सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ हमारी स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से हमें न केवल अपने देश के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिन्दूर, भारत सरकार ने विश्व को संदेश दिया है कि हमारे देश की तरफ आंख उठाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ पवन बुवानीवाला ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को भारत के वीर योद्धाओं से अवगत करवा कर उनमें देशभक्ति की भावना का संचार करते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षेत्तर गतिविधियां में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विजय किशन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रशंसनीय है उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को एक नया संकल्प लेकर आगे बढऩा चाहिए, ताकि वे अपने भविष्य की राह में लक्ष्य को पा सकें।चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के युवा कल्याण विभाग की निदेशक डॉ सोनल शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा यात्रा युवाओं को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है जो कि युवावर्ग को देश के योद्धाओं से परिचित करवाने की अहम कड़ी है उन्होंने युवाओं को तीन मूल मंत्रों संयम,सहयोग एवं संवेदना के साथ अपने लक्ष्य पर बढ़ने की सीख दी। प्रतियोगिता एवं देशभक्ति विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।। #newstodayhry @newstodayhry



