Haryana
Trending

अलीकां विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस II

अलीकां विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव अलीकां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। बतौर मुख्यातिथि फौजी कुलविंद्र सिंह ढाणी सेरों वाले अलीकां ने ध्वजारोहण किया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद पूरे वातावरण में राष्ट्रगान की गूंज फैल गई। तिरंगे की शान में सभी उपस्थितजन एकजुट होकर सलामी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पंचों सहित सरपंच अमित कुमार गणमान्य लोग विद्यालय व मंच संचालक संदीप कुमार, आत्म प्रकाश, राकेश कंबोज, विजय कुमार, राजा सिंह, एस एम सी प्रधान परमजीत कौर आदि सहित छात्र-छात्राएं, उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को भावपूर्ण ढंग से याद किया गया।इसके अलावा मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या संदीप कौर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे देश के गौरव, बलिदान और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं और उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे न केवल शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करें, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। मंच संचालक आत्म प्रकाश ने आए हुए गणमान्य लोगों के यहाँ पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश कर समां बांधे रखा जोकि कार्यक्रम सुबह से दोपहर तक चलता रहा। कार्यक्रम का समापन गणमान्य लोगों सहित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं व कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ ही सभी को लड्डू खिलाकर किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button