

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया सामान बरामद थाना डिंग पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव पतली डाबर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। प्रबंधक थाना डिंग उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 13.08.20025 को राज रानी पत्नी अमीचन्द निवासी पतली डाबर ने थाना डिंग में शिकायत दर्ज कराई थी कि 06.05 2025 की रात उनके बेटे व परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद वे डर के कारण घर बंद कर रिश्तेदारी में चले गए थे। 13.08.2025 को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और स्कूटी (बिजली वाली), 12 कट्टे गेहूं, LED, इन्वर्टर बैटरी, बर्तन, चांदी की पायल, बच्चे के दो चांदी के कड़े, पानी की मोटर व दो सोने के कोके सहित कई सामान चोरी हो चुका था। शिकायत पर थाना डिंग में अभियोग नं 196 दिनांक 13.08.2025 धारा 331(4), 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 14.08.2025 को पुलिस ने प्रिन्स कुमार पुत्र नत्था सिंह व पलविन्द्र सिंह पुत्र जगीर सिंह, दोनों निवासी पतली डाबर, को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया! आरोपी प्रिन्स कुमार के घर से एक बिजली वाली स्कूटी, पानी की मोटर और इन्वर्टर बैटरी बरामद की गई, जिन्हें कब्जे में लिया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अदालत में पेश करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



