गंदे पानी और बंद सीवरेज से त्रस्त सेक्टर-1 के निवासियों ने किया रोष प्रदर्शन II
गंदे पानी और बंद सीवरेज से त्रस्त सेक्टर-1 के निवासियों ने किया रोष प्रदर्शन II


महेन्दर गढ़-(निकुंज गर्ग):- नारनौल में आज सेक्टर एक के लोगों नेसेक्टर में आ रहे गंदे पानी की निकासी न होने के विरोध में प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के बाद सेक्टर एक के लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीसी कोदिया। जिसके बाद डीसी ने सेक्टर एक के लोगों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासनलोगों को दिया। ज्ञापन आरडब्ल्यूए के प्रधान की अध्यक्षता में दिया गया। इस मौके पर हुडा रेजिडेंट वेलफेयर के प्रधान नरेश चौधरी ने बताया कितीन-चार माह से हुडा सेक्टर एक में पास लगते माेहल्ला मोती नगर की तरफ से बहुतअधिक मात्रा में यूं कहें की नाले के रूप में सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। जिसकेकारण सेक्टर एक में काफी गंदगी फैल गई है। आरडब्ल्यूए द्वारा समय-समय पर पब्लिक हेल्थ केअधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया, मगरउनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इस गंदगी के कारण काफी लोग बीमार हो चुके हैं। वहीं सेक्टर मेंदुर्गंध से लाेगों का हाल बेहाल रहता है। कई तरह की बीमारियां भी इससे फैलने का डरबना हुआ है। वहीं पानी के कारण लोगों के मकानों में दरारें भी आने लगी हैं। सेक्टरके सभी पार्क भी इस पानी की वजह से लबालब भर गए हैं। जिसके कारण पार्कों में लोगोंने जाना ही बंद कर दिया है। इसकेसाथ-साथ सेक्टर एक में सीवरेज भी बंद पड़े हैं। जिनको साफ कराने के लिए सेक्टर केलोग तथा उनका संगठन कई बार अधिकारियों से मिल चुका है, मगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहींहुआ है। उन्होंने कहा कि मोती नगर मोहल्ले की ओर से सीवरेज का पानी दो वर्ष केकरीब से आ रहा है, मगर प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं देरहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन उनको विरोधप्रदर्शन व घेराव करना पड़ेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



