रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस II
रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस II


गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम के साइबर सिटी में स्थित रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब से जुड़े सभी पदअधिकारी और सदस्य मौजूद थे। समारोह के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर सभी ने देशभक्ति के जज़्बे को एक बार फिर से महसूस किया। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए बलिदान दिया और जिससे हम आज आजादी की सांस ले पा रहे है ऐसे वीर सपूतों को नमन किया और ध्वजारोहण किया , रोटरी ब्लड सेंटर द्वारा उन जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है जिन्हें किसी प्रकार की कोई आवश्यकता होती है मुकेश शर्मा ने ने बताया कि रोटरी ब्लड सेंटर हमेशा जरूरत मंद लोगों के लिए तैयार रहता है वही सुमन दहिया ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए ओर 79 में स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेश और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी II #newstodayhry @newstodayhry



