Haryana
Trending

यमुनानगर में भूमि कटाव से हालात बिगड़े उपायुक्त पार्थ गुप्ता तीसरे दिन भी दौरे पर II

यमुनानगर में भूमि कटाव से हालात बिगड़े उपायुक्त पार्थ गुप्ता तीसरे दिन भी दौरे पर II

बाढ़ प्रभावित कई गांव का दौरा किया:-

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर जिला में कई जगह भूमि कटाव हो चुका है, उधर हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता लगातार तीसरे दिन भी दौरे पर हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित कई गांव का दौरा किया। लोगों से बातचीत की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल राहत की बात यह है कि कहीं भी आबादी को नुकसान नहीं है। भूमि कटाव हुआ है उसको रोकने के लिए सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती विभाग काम कर रहे हैं,

हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यही है कि:-

किसी भी आबादी को नुकसान न पहुंचे । उपायुक्त ने बताया कि 10 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी यमुना के इलाके में लगाई गई है, वह लगातार नजर रखे हुए हैं ताकि लोगों को आने वाली दिक्कतों का समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि शहर व ग्रामीण इलाकों में फॉगिंग के लिए भी निगम और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो गांव में पानी दूषित हो गया था, वह भी दुरुस्त कर दिया गया है ,और सड़कों की जो हालात है वह मौसम ठीक होने के बाद उस पर काम किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि यमुनानगर जिला के रादौर, प्रताप नगर, छछरौली और हथिनीकुंड बैराज का उन्होंने अधिकारियों के साथ दौरा किया है। मुख्य समस्या भूमि कटाव की आ रही है, उस पर तेजी से काम किया जा रहा है ताकि आबादी को नुकसान न पहुंचे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button