अलीकां चौंक में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण II
अलीकां चौंक में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण II


अलीकां चौंक में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण:-
बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव अलीकां स्थित डाक्टर अंबेडकर चौंक में जय भीम युवा क्लब एवं समूह नगर निवासी, ग्राम पंचायत, पंच सरपंच, गणमान्य लोगों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी ने डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए नेक कर्म करने का संकल्प लिया और एक नई ऊर्जा का संचार किया।शुक्रवार को सुबह अंबेडकर चौंक में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने मिलजुलकर 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी ने तिरंगे की शान में ध्वजारोहण कर सलामी दी और कहा कि आजादी बहुत कीमती है, यह हमें स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। इसलिए हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry



