Haryana
Trending

साहुवाला प्रथम विद्यालय में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II

साहुवाला प्रथम विद्यालय में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II

साहुवाला प्रथम विद्यालय में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:-

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव साहुवाला प्रथम के रा व मा विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। बतौर मुख्यातिथि फौजी वेदप्रकाश ने ध्वजारोहण करने सहित विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीण जनों में देशभक्ति के भाव को जागृत किया। ध्वजारोहण के बाद पूरे वातावरण में राष्ट्रगान की गूंज फैल गई। तिरंगे की शान में सभी उपस्थितजनों ने सलामी दी।

अन्य गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए:-

इस अवसर पर सरपंच कविता रानी, वाईस चैयरमेन अंग्रेज सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्राचार्य सुरज भान, मंच संचालक प्रवीण तंवर, अन्तु रानी ,विनोद कुमार, प्रधान रमेश कुमार, संजीव कुमार, सचिन मित्तल, सुमन कुमारी, जोती चौहान आदि उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए :-

बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को भावपूर्ण ढंग से याद किया ।वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं व कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों , गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने के साथ ही सभी को लड्डू खिलाकर कार्यक्रम समापन हुआ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button