नूंह में किसान न्याय महापंचायत आज 1600 एकड़ भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सैकड़ों किसान सड़कों पर II
नूंह में किसान न्याय महापंचायत आज 1600 एकड़ भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सैकड़ों किसान सड़कों पर II


करनाल-(सुभाष गुप्ता):- करनाल से सैकड़ों किसान नूंह की अनाज मंडी में किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहें हैं।आज नूंह अनाज मंडी में किसान न्याय महापंचायत बुलाई है। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शामिल होंगे।प्रदेश अध्यक्ष रतनमान का कहना है कि सरकार ने जिले के 9 गांवों की 1600 एकड़ जमीन सोहना आईएमटी के लिए अधिग्रहण की थी। इसमें सरकार ने किसानों से मुआवजे के लिए अदालत नहीं जाने का शपथ पत्र लेकर धोखाधड़ी की।इसी के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज नूंह में किसान न्याय महापंचायत आयोजित की जाएगी। जमीन के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की मुख्य मांगें हैं कि आईएमटी सोहना के किसानों किया गया एग्रीमेंट निरस्त किया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry



