बरनाला रोड पर श्याम भक्तों के लिए ‘ध्वजा यात्रा‑लंगर‑जागरण’ का भव्य आयोजन II
बरनाला रोड पर श्याम भक्तों के लिए ‘ध्वजा यात्रा‑लंगर‑जागरण’ का भव्य आयोजन II


रानिया-(अमन बाँसल):- श्री श्याम दीवाना मंडल की ओर से इस वर्ष 23 वा वार्षिक श्री श्याम महोत्सव का भव्य ढंग से व बड़ी धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक महोत्सव हर साल की तरह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।इस साल 15 व 16 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। श्री श्याम दीवाना मंडल के सदस्यो ने बताया कि 15 नवंबर शनिवार को श्री श्याम बाबा की ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी । बाबा श्याम ध्वज यात्रा के मुख्य अतिथि समाजसेवी अभिषेक जैन होंगे।ध्वजा यात्रा श्री राधाकृष्ण मंदिर से होती हुई गर्ल स्कूल, बीडीओ दफ्तर, बस स्टैंड, मेन बाजार, व नकोड़ा बाजार से होती हुई, वापिस रघुनाथ मंदिर तक निकाली जाएगी। ध्वजा यात्रा में 251 श्याम भक्त निशान उठा कर चलें। ओर इन श्याम भक्तो को प्रसाद ड्रा के द्वारा प्रसाद दिया गया। उन्होंने बताया कि अगले दिन 16 नवम्बर रविवार को मंदिर के प्रांगण में श्याम बाबा का लंगर लगाया जाएगा ओर रात्रि में श्याम बाबा का जागरण होगा। जिसके मुख्यअतिथि श्री गोबिंद कांडा मुख्य सेवक श्री तारा बाबा कुटिया सिरसा के होंगे।रविवार सुबह करीब 11 बजे श्याम बाबा का लंगर शुरू होगा। जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। रात्रि 9 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी। मंडल के सदस्य ने कहा कि पटियाला से विशाल शैली, लुधियाना से तृप्ति लढ्ढा, से श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा।जो आकर्षण का केंद्र होगा।इस दिन अखंड श्याम ज्योति प्रज्वलित होगी ओर बाबा का 56 भोग लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर फूलों की मन मोहक होली खेली जाएगी और भव्य लाइटिंग व होने वाली आतिशबाजी का नजारा देखने लायक होगा।इस मौके पर अनिल शर्मा, मुकेश जिंदल, मंडल के प्रेस प्रवक्ता अमन बाँसल, योगेश मित्तल, सुमित जिंदल, विपुल बाँसल, संजय जिंदल, गोगी छाबड़ा,गुलशन आहूजा, महेश बाँसल,मोनू सिंगला,यश बाँसल,राजू सिंगला, संजीव बाँसल, किशोर कुमार,दीपू मित्तल, हरशु जिंदल, व मंडल में सारे सेवादर सदस्य व अन्य लोग मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry



