Haryana
Trending

गांव से हैदराबाद तक इनकम टैक्स की जांच का दायरा डेरोली जाट में सुबह-सवेरे रेड।।

गांव से हैदराबाद तक इनकम टैक्स की जांच का दायरा डेरोली जाट में सुबह-सवेरे रेड।।

महेंदगढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- नारनौल के गांव डेरोली जाट में एक व्यक्ति के घर पर इनकम टैक्स की रेड हुई है।व्यक्ति हैदराबाद में किसी कंपनी में काम करता था। वहां पर जिस कंपनी में काम करताथा, उस कंपनी के मालिकके यहा इनकम टैक्स कीरेड हुई थी। जिसके बाद यहां आज रेड हुई है। चर्चा है कि उक्त व्यक्ति के खातों सेभी कोई लेन-देन हुआ है। जिसकी जांच करने के लिए इनकम टैक्स के डिप्टी डायरेक्टर रोहतक की टीम ने यहां पर सुबह करीब सात बजे रेड की। इनकम टैक्स के अधिकारियों केसाथ पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। वहीं अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रोहतक की टीम ने आज गांव डेरोली जाट में सुबह करीब सातबजे गांव के एक व्यक्ति के घर पर रेड की है। टीम सरकारी गाड़ियों से यहां परपहुंची। जिसके बाद रेड शुरू की गई। रेड सुबह 11बजे तक जारी थी। जहां पर इनकम टैक्स के अधिकारी गांव में उस व्यक्तिके घर पर जांच में जुटे हुए थे। वहींग्रामीणों को जब इसका पता चला तो काफी संख्या में ग्रामीण भी वहां पर पहुंच गए। इस बारे में वहां पर मौजूद अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों से बात करनी चाही तोकोई भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। इनकम टैक्स के अधिकारी इस बारे में बचते दिखाई दिए। मीडिया के लोगों ने वहां पर पहुंचकर वीडियो बनानी चाही तो इनकम टैक्स केअधिकारियों ने पुलिस से कहकर वीडियो नहीं बनाने दी। पुलिस कर्मियों का कहना था कि केवल गाड़ी की फोटो वीडियो ले लें, उनकीया अंदर जांच करते हुए की कोई वीडियो न ले। जिस व्यक्ति के घर पर यहां रेड हुई है। उनके पिता करीब 25 साल पहले गांव के सरपंच रहे हैं। उनके दो पुत्र हैं, दोनों ही हैदराबाद में अपने परिवार सहित रहते हैं तथा वहीं पर ही काम करते हैं। इस बारे में गांव के सरपंच प्रतिनिधि रणबीर ने बताया कि व्यक्ति हैदराबाद में किसी कंपनी में काम करते हैं। वहां पर इनकम टैक्स की रेड हुई थी। इसमें उसके के खातों से भी कोई लेन-देन मिला होगा। जिसके चलते अब रोहतक से आई टीम ने उनके घर में रेड की है। व्यक्ति हैदराबाद में ही परिवार सहित रहता हैतथा कभी-कभी गांव में कुछ दिनों के लिए आता है। फिलहाल वह गांव में आया हुआ था।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button