madhya pradesh
Trending

बलवाड़ा की महिलाओं का एलान शराब बंद करो, वरना हाईवे पर होगा चक्का जाम II

बलवाड़ा की महिलाओं का एलान शराब बंद करो, वरना हाईवे पर होगा चक्का जाम II

खंडवा महिलाओं कि अवैध शराब बंद करने कि माँग नहीं तो अमरावती हाईवे जाम करेंगे:-

खंडवा-(पवन कुमार लोधी):- खंडवा जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर खंडवा, अमरावती हाईवे पर बसा ग्राम बलवाड़ा में 25 से 30 महिलाओं ने प्रशासन ज्ञापन देकर अवैध शराब बिक्री बंद करने कि मांग की है खंडवा कलेक्टर को ज्ञापन सोपा ग्राम भीलवाड़ा में महिलाओं का कहना है कि हम विधवा महिलाएं हैं ग्राम भीलवाड़ा में 16,17 वर्ष से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक शराब का आदी है ग्राम बलवाड़ा के पुरुष घर के समान के साथ अन्य समान भी शराब के लिए बेच देते हैं लाडली लक्ष्मी योजना की जो पैसे हमें मिलते हैं उसे भी वह हमसे डरा धमका कर ले लेते हैं पूर्व भी हमने 140,150 महिलाओं के साथ शराब बंद करने का ज्ञापन जनसुनवाई मे सोपा था ग्राम के पुरुष शराब पीने के बाद घर की महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट भी करते हैं अवैध शराब बिक्री को लेकर अभी तक प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की है अगर शराब बिक्री बंद नहीं हुई तो मजबूरी मे खंडवा/अमरावती रोड पर चक्का जाम करना पड़ेगा ll #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button