Haryana
Trending

ऑटो चालक की पीट कर हत्या करने के जुर्म में दो गिरफ्तार II

ऑटो चालक की पीट कर हत्या करने के जुर्म में दो गिरफ्तार II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम में मात्र 10 रुपए के विवाद में एक ऑटो चालक की पीट पीट कर हत्या किए जाने के दो आरोपियो को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वारदात 10 अगस्त की है। गुरूग्राम पुलिस के अनुसार थाना सैक्टर 9ए में सूचना मिली थी कि ऑटो चालक लड़ाई-झगड़े में घायल हो गया है जिसे सरकारी अस्पताल सैक्टर 10 में दाखिल करवाया गया है। जब पुलिस होस्पिटल पहुची तो पता चला कि ऑटो चालक को निजी हॉस्पिटल में रैफर कर दिया गया है। पुलिस निजी होस्पिटल पहुची,जहां पर पीड़ित विपिन (उम्र-19 वर्ष) की चाची व परिवार के सदस्य उपस्थित मिले। विपिन की चाची ने द्वारा पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि विपिन उसके ज्येष्ठ का लड़का है और ऑटो चलाता है। दस अगस्त को विपिन का फोन आया कि रविनगर पेट्रोल पंप के पास एक सवारी से किराए को लेकर झगड़ा हो गया है। इस पर वह परिवार सहित रविनगर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो वहां विपिन को 5 से 6 लड़के मिलकर लाठी डंडों से पीट रहे थे। जब उन्होंने विपिन को बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। को सरकारी अस्पताल सैक्टर 10 लेकर गए तो डॉक्टर ने विपिन को सफदरजंग अस्पताल  दिल्ली रेफर कर दिया। वह लोग विपिन को गुरूग्राम के निजी होस्पिटल ले कर पहुचे जहा इलाज के दौरान विपिन की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया आरोपियो की पहचान राम विशाल दुबे (उम्र-19 वर्ष) व लक्ष्मण (उम्र-24 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि ऑटो चालक विपिन और अरोपियों के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस दो आरोपियो नेत्रपाल व पदम् को पहले ही ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने नेत्रपाल व पदम के कब्जे से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया एक डंडा बरामद किया है। ने चारों आरोपियो को कोर्ट में पेश कर दो फिनि रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियो से वारदात में इस्तेमाल किए गए लाठी डंडों व उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button