PUNJAB
Trending
पटियाला में 20 लाख की डार्करूम लैब का शुभारंभ II
पटियाला में 20 लाख की डार्करूम लैब का शुभारंभ II


पटियाला-(बलजीत सहारण):- पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पटियाला स्थित वाणी श्रवण बाधित विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित डार्करूम लैब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि “इन बच्चों के जीवन को बेहतर बनाकर ही देश की प्रगति संभव है।” इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इन छात्रों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान छात्रों के प्रदर्शन ने राज्यपाल को बहुत प्रभावित किया। समारोह में उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव, एडीसी ईशा सिंघल, एसडीएम कृपालवीर सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



