अम्बाला छावनी की जनता लुट रही है और सत्तासीन नेता गहरी नींद में सो रहे।।
अम्बाला छावनी की जनता लुट रही है और सत्तासीन नेता गहरी नींद में सो रहे।।


पिक एंड ड्रॉप पॉलिसी ने अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन को बनाया हवाई अड्डा
अम्बाला छावनी की जनता लुट रही है और सत्तासीन नेता गहरी नींद में सो रहे।
जब गाड़ी लेट होती है तो जिम्मेवार कौन होता है।
अम्बाला-(राहुल जाखड़):- अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पार्किंग व पिक एंड ड्रॉप पॉलिसी के नाम पर लूट पर रेलवे प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि अंबाला छावनी का हवाई अड्डा तो शुरू हो नहीं पाया लेकिन पिक एंड ड्रॉप पॉलिसी ने अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन को हवाई अड्डा बना दिया है। रेलवे स्टेशन पर पार्किंग व पिट एंड ड्राप के नाम पर वसूली निंदनीय है। बहुत अफसोस की बात है कि अम्बाला छावनी की जनता लुट रही है और सत्तासीन नेता गहरी नींद में सो रहे है। यात्रियों की सुविधा के नाम पर बनाई गई पार्किंग और पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था अब शोषण का साधन बन चुकी है। जब रेल गाड़ी गाड़ी लेट होती है तो जिम्मेवार कौन होता है। रेलवे स्टेशन पर “पिट एंड ड्राइव” सुविधा के नाम पर तरह-तरह के अतिरिक्त शुल्क वसूले जा रहे हैं। छोटी सी गाड़ी कुछ ही मिनट के लिए स्टेशन के अंदर जाती है तो भी यात्रियों से मनमाने चार्ज वसूल कर लिए जाते हैं।
अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लूट – पिट एंड ड्राप के नाम पर वसूली निंदनीय:-
यही नहीं, अलग-अलग नाम देकर टिकट काटे जाते हैं और पार्किंग स्टाफ यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार तक कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले केवल गाड़ी खड़ी करने पर शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब “ड्रॉपिंग चार्ज”, “पिकअप चार्ज” और “पिट एंड ड्राप फीस” जैसी नई-नई पॉलिसी बनाकर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। यह स्थिति न केवल यात्रियों का आर्थिक शोषण है बल्कि रेलवे प्रशासन की उदासीनता का परिणाम भी है। आम जनता रेलवे स्टेशन पर गाड़ी खड़ी करने या केवल अपने परिजनों को छोड़ने तक के लिए अतिरिक्त चार्ज देकर परेशान है। उन्होंने मांग की कि रेलवे प्रशासन तुरंत इस लूट को रोके, पार्किंग के नाम पर सिर्फ 20 रुपए प्रति दिन का चार्ज लिया जाए। संबंधित पार्किंग ठेकेदार और कर्मचारियों को यात्रियों से न्यायोचित व्यवहार करने के दिशा निर्देश दिए जाएं। रेलवे स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए है, न कि उनकी जेब काटने के लिए। अगर जल्द ही इस मामले पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आम जन के हित में इनेलो कार्यकर्ता आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



