Uncategorized
Trending

नारनौल की स्नैक्स फैक्ट्री में भीषण आग करोड़ों का माल जलकर राख II

नारनौल की स्नैक्स फैक्ट्री में भीषण आग करोड़ों का माल जलकर राख II

महेन्दरगढ़-(राधेश्याम दिलीवान):- नारनौल में एक स्नैक्स बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लगने की वजह से पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई।  फैक्ट्री मलिक के अनुसार करीब 3 से 4 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। फैक्ट्री के साथ-साथ उन्होंने एजेंसी भी ली हुई थी। जिसमें रखा सामान भी जलकर राख हो गया। दमकल की 12 गाड़ियों व दस पानी के टैंकरों ने आग पर  काबू पाए जाने का प्रयास किया गया आज सुबह 3:26 बजे लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक को लगी I

नारनौल के निजामपुर रोड पर जोरासी गांव के नजदीक बंसल फुड के नाम से एक फैक्ट्री बनी हुई है।

इस फैक्ट्री में कुरकुरे, चिप्स, नमकीन व बिस्कुट बनाए जाते हैं। वहीं यहीं पर एक एजेंसी भी है। जहां से स्नैक्स की सप्लाई शहर व गांवों में होती है। इस फैक्ट्री में रात को करीब दो बजे आग लग गई। फैक्ट्री मालिक राकेश बंसल के अनुसार आग के कारणों का अभी पता नही लगा है। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री से जब आग की लपटें उठी तो रात को करीब तीन बजे फैक्ट्री के नजदीक बने पेट्रोल पंप के कारिंदों ने इसकी सूचना पुलिस, दमकलव फैक्ट्री मालिक को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची। मगर दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया  जिसमें फैक्ट्री की मशीनों के अलावा वहां पर बनकर तैयार रखा तथा कच्चा मेटेरियल शामिल है। आग लगने के सूचना के बाद मौके पर शुरू में दो दमकल की गाड़ियां पहुंची।

मगर उनसे आग पर काबू नहीं पाया गया:-

मगर उनसे आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद लगातार पूरे जिले से दमकल की एक के बाद एक करके 12 गाड़ियां बुलाई गई, मगर आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पायागया। फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयंकर थी की नारनौल के अलावा नांगल चौधरी अटेली और महेंद्रगढ़ से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई यही नहीं बल्कि लगातार पानी केट्रैक्टर  भी मंगवाए गए। जिसके चलते दसट्रैक्टर टैंकरों से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इन टैंकरों के जरिएभी सुबह आठ बजे तक आग बुझाने के लिए लोग लगे रहे। मगर आग पर पूरी तरह काबू नहींपाया गया। सुबह भी फैक्ट्री से धुआं निकलता रहा। आग करीब 3.26 बजे ही लग गई थी, मगर इसकी सूचना देरी से मिली। देरी सेसूचना मिलने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत लग गई, वहीं इसकी वजह से फैक्ट्री में रखासारा सामान  जल गया। पेट्रोल पम्प वफैक्ट्री में खड़ी गाड़ियों एवम मशीनों को बचाया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button