यमुना का बढ़ता जलस्तर करनाल के इंद्री इलाके में अलर्ट कई गांवों पर बाढ़ का खतरा II
यमुना का बढ़ता जलस्तर करनाल के इंद्री इलाके में अलर्ट कई गांवों पर बाढ़ का खतरा II


इंद्री-(विजय कम्बोज):- पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश ने यमुना में पानी के स्तर को बढ़ा दिया है। आज हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। जिसके बाद करनाल प्रशासन ने इंद्री हल्के में यमुना से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया है।कुछ ही घंटों में पानी इंद्री इलाके में पहुंच जाएगा, जिससे पानी आसपास के गांवों घुस सकता है। वहीं दूसरी ओर पानी का लेवल बढ़ने के बाद धनौरा एस्केप नाले में यमुना का पानी घुस गया। जिससे पानी पुल के ऊपर से क्रॉस कर गया। शेरगढ़ टापू के नाले पर बना यह पुल यूपी को हरियाणा से जोड़ता है और हजारों वाहनों का आवागमन यहां से होता है, पुल पर पानी आने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। वहीं इंद्री के इलाके के चंद्राव, नबीयाबाद, जम्पी छपरा, नगली, कमालपुर, डबकौली कलां व डबकौली खुर्द गांव में बाढ़ का ज्यादा खतरा है। सबसे पहले पानी इन गावों की फसलों को प्रभावित करेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



