Haryana
Trending

एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने S G F I खेलों में किया कमाल II

एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने S G F I खेलों में किया कमाल II

एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने S G F I खेलों में किया कमाल:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद के लिए बहुत ही गर्व का क्षण है कि जब स्कूल के खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी, योग और जूडो में सोने पर कब्जा जमाया और राज्य की टीम में अपना स्थान सुरक्षित किया। 18 से 21 अगस्त के बीच हुई SGFI की मुक्केबाजी, योग और जूडो की प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें फरीदाबाद जिले के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 88 के एस आर एस इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या अमोल भिसे ने अंडर 17 की 75 से 80 किलोग्राम की वेट कटेगरी में और राघव मिश्रा ने अंडर 17 की 66 से 70 किलोग्राम वेट कैटेगरी में अपने खेल कौशल से सभी को चकित कर मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया और अब ये दोनों खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है:-

कि पहली बार हमारे विद्यार्थियों ने SGFI राज्य योग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। जिसमें उदिता ने अंडर 19 में कलात्मक योग श्रेणी में द्वितीय स्थान, कनिका ने अंडर 14 में कलात्मक योग श्रेणी में – प्रथम स्थान, राधिका तंवर ने अंडर 11 में पारंपरिक योग श्रेणी में तृतीय स्थान, जिनिशा ने अंडर 11 में पारंपरिक योग श्रेणी टीम स्पर्धा में पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। इसके साथ ही जूडो की अंडर 17 आयु वर्ग की अंडर 73 किलोग्राम भार वर्ग में अथर्व कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल कर सभी को चकित कर दिया। अब ये सभी खिलाड़ी राज्य स्तर की अपनी अपनी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

योग कोच प्रतिष्ठा मिश्रा ने बताया कि:-

विद्यालय के मुक्केबाजी कोच जितेंद्र कौशिक और योग कोच प्रतिष्ठा मिश्रा ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर भरपूर तैयारी की थी। इन सभी की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विनय गोयल, प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता सिंह व श्रीमती कृष्णा मिश्रा, स्कूल मैनेजर श्री तेज प्रकाश पांडे और स्टाफ के समस्त सदस्यों ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की और बधाइयाँ दी हैं। साथ ही साथ आगे आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button