Haryana
Trending

खौफनाक वारदात बेटे ने की पिता की हत्या, मां के साथ मिलकर शव किया गायब II

खौफनाक वारदात बेटे ने की पिता की हत्या, मां के साथ मिलकर शव किया गायब II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- थाना बीपीटीपी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मां-बेटे ने मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया।

अजरौंदा निवासी कुलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि:-

उसका भाई हरबीर अपनी पत्नी, बेटे और साली के साथ टेरा लवीनियम सोसाइटी सेक्टर-75 फरीदाबाद में रहता था। परिवार के लोग अक्सर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे, जिससे तंग आकर वह सेक्टर-7 में अलग रहने लगा था। 11 जुलाई से हरबीर का फोन बंद आ रहा था। 14 जुलाई को उसकी पत्नी और बेटा गांव अजरौंदा पहुंचे और परिजनों को बताया कि हरबीर विदेश घूमने गया है। 27 जुलाई को जब वे दोबारा गांव आए और उनसे फिर हरबीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टाल-मटोल किया और फोन बंद कर लिया। इस पर कुलबीर ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

मृतक की पत्नी संगीता और बेटे साहिल को गिरफ्तार किया:-

अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी संगीता और बेटे साहिल को गिरफ्तार किया। साथ ही थाना सूरजकुंड क्षेत्र से हरबीर का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 11 जुलाई की रात जब साहिल घर लौटा तो उसके पिता हरबीर ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर साहिल साइड वाले मकान से घर में घुसा और पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। जब पत्नी संगीता घर पहुंची तो उसने पति को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद दोनों ने शव को उठाकर सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धार्थ आश्रम से आगे पुलिया के नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button