Haryana
Trending

सामाजिक सरोकारों से मनाया अग्रवाल सभा महासचिव का जन्मदिन II

सामाजिक सरोकारों से मनाया अग्रवाल सभा महासचिव का जन्मदिन II

सामाजिक सरोकारों से मनाया अग्रवाल सभा महासचिव का जन्मदिन:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अग्रवाल सभा रजि. की ओर से सभा के महासचिव अश्वनी बांसल का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम सभा पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने मंदिर में माथा टेका। इसके बाद हरिभोजन में जाकर लंगर लगाया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया। अश्वनी बांसल ने कहा कि वे हर बार अपना व पारिवारिक सदस्यों का जन्मदिन व घर में अन्य खुशी के अवसरों पर इसी प्रकार सामाजिक कार्य में भागीदारी करते है, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि :-

वे बजाय फिजूलखर्ची के इस प्रकार के सामाजिक कार्य करें, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए। इस मौके पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट सिरसा इकाई के प्रधान अनिल सर्राफ, हीरालाल शर्मा प्रधान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल, संजय गोयल अग्रवाल सभा रजि. प्र्रधान, प्रवीण महिपाल, प्रेम कंदोई, शिव जैन, भीम सिंगला, संजीव, अंजनी कनोडिया, कीर्ति गर्ग, घनश्याम मित्त्तल, अमित गाबा, प्रेम गुप्ता, वेद भूषण, अशोक गोयल, पवन साहुवाला, अजय जैन, महेश सिंगला, विजय, नवदीश गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button