Haryana
Trending

विभागीय लापरवाही के चलते गिगोरानी माइनर बार-बार टूटने पर किसानों को भारी परेशानी II

विभागीय लापरवाही के चलते गिगोरानी माइनर बार-बार टूटने पर किसानों को भारी परेशानी II

गिगोरानी माइनर में विभागीय लापरवाही से सिंचाई व्यवस्था ठप, किसान परेशान:-

चोपटा-(शिवशंकर सहारण):– विभागीय लापरवाही के चलते गिगोरानी माइनर बार-बार टूटने पर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार हुए नहर नहर टूटने और समय पर सफाई न होने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसानों का कहना हैं जब भी माइनर में पानी छोडा जाता हैं हर बार कही न कही से टूट ही जाती हैं, लेकिन सिचांई विभाग स्थाई समाधान भी नही कर रहा हैं।

किसान रोहतास, राजेन्द्र सिंह, सोहन लाल का कहना है कि:-

बेलदारों की गैरहाजरी और माइनर में उगी घास-कचरे की वजह से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे जगह-जगह नहर टूट रही है और पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा। किसानों ने सिंचाई विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों और बेलदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

किसानों ने चेतावनी दी है कि:-

स्थानीय प्रशासन और विभाग की अनदेखी से किसान खासे नाराज हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। जब इस संबध मे सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने भी माना कि नहर की टूट-फूट और अव्यवस्थित घास-कचरे के कारण पानी नहीं पहुंच पाया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कि अगली बार जल्द ही नहर की सफाई कर पानी छोड़ा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button