Haryana
Trending

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, नई कार्यकारिणी में 5 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी II

भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, नई कार्यकारिणी में 5 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में आज नए भाजपा कार्यकारिणी का गठन हो गया है इस कार्यकारिणी में 21 लोगों को शामिल किया गया है जिन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है, कार्यकारिणी में महिलाओं को भी स्थान मिला है। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल भी देखने को मिला जहां कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिला कर शुभकामनाएं देते हुए नजर आए। इस मौके पर जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह गोल्डी ने बताया कि प्रदेश हाई कमान से बातचीत के बाद ही पदाधिकारी की सूची तैयार की गई है और इसमें जो भाजपा के पुराने कार्यकर्ता है उनको सम्मान देने का काम किया गया है , उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के बाद ही पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस सूची में पांच महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंप गई है। जिला अध्यक्ष तजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें हर कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम किया जाता है वही जी कार्यकर्ता की जैसी भूमिका संगठन के लिए रहती है वैसे जिम्मेदारी उसे सौंप जाती है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button