पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश II


कमाल में मेधावी छात्र सम्मानित समारोह दौरान पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:-
बड़ागुढ़ा (गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव कमाल में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि (सेवानिवृत्त) सुखवंत सिंह ने अपनी ओर से पांचवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 रुपये नगद प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किया। इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज कुलदीप सिंह, मास्टर बुढ़ा सिंह, सरपंच जगजीत सिंह, एसएमसी प्रधान सुखमंद्र सिंह, पूर्व सरपंच भजन सिंह, पूर्व सरपंच मिठू सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सर्वणजीत सिंह, ग्राम पंचायत सदस्यों सहित गांव के निवासियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित समारोह एवं पौधारोपण दौरान स्कूल में फलदार व फूलों के पौधे रोपित कर उन्हें सिंचित किया।। #newstodayhry @newstodayhry



