Uncategorized
Trending

विजिलेंस ब्यूरो कैथल टीम ने एचडीएफसीबैंक में फील्ड ऑफिसर मुकेश देवी को 60000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार।।

विजिलेंस ब्यूरो कैथल टीम ने एचडीएफसीबैंक में फील्ड ऑफिसर मुकेश देवी को 60000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार।।

कलायत – (रोहताश कुमार) :- कलायत विजिलेंस ब्यूरो कैथल टीम ने एचडीएफसी बैंक में फील्ड ऑफिसर मुकेश देवी को 60000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कलायत निवासी रमन ने शिकायत की थी। आरोप है कि उसके चाचा रणदीप सिंह की डेथ हो गई थी। जिसके नाम गाड़ी का लोन चल रहा था गाड़ी का नाम है ग्रैंड विटारा मारुति उसने बताया कि मैडम मुकेश ने 10 प्रतिशत की बात की थी जिसकी अमाउंट 85000 हज़ार रुपए में बात हुई थी कि आपका गाड़ी का लोन माफ हो जाएगा आज उन्होंने बात करके अनाज मंडी किलायत में 60000 हजार रुपए लेने के लिए बुला लिया साथ में विजिलेंस को शिकायत थी और मुकेश देवी को 60000 की रिश्वत में लेते हुए नंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर सुबे सिंह सैनी की अगवाई में टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की। सूबे सिंह को भ्रष्टाचार के मामलों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई में माहिर माना जाता है। उनके द्वारा की गई रेड कामयाब रहती आई है। इंस्पेक्टर सूबे सिंह सैनी ने बताया कि एचडीएफसी बैंक में तैनात महिला कर्मी मुकेश देवी द्वारा लोन के नाम पर नजराना मांगने की शिकायत विभाग को मिली। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कार्यवाही को अमल में लाया गया। पारदर्शिता से कार्रवाई को पूर्ण करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रिश्वत मांगने वाली कर्मी के हाथ धुलवाये गए। इस कर्मी ने रिश्वत की राशि लेने के लिए रमन को बुलाया था। इसी दौरान बिजनेस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। फोटो परिचय विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला बैंक कर्मी मुकेश देवी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button