Haryana
Trending

आईएसओ छोड़ जेजेपी परिवार का हिस्सा बने जांगड़ादिग्विजय चौटाला ने किया अभिनंदन II

आईएसओ छोड़ जेजेपी परिवार का हिस्सा बने जांगड़ादिग्विजय चौटाला ने किया अभिनंदन II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- इनेलो के छात्र संगठन आईएसओ के राज्य संयुक्त सचिव नरेंद्र जांगड़ा ने शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी परिवार का हिस्सा बने। इस अवसर पर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने नरेंद्र जांगड़ा का अभिनंदन करते हुए कहा कि कहा कि युवाओं का जेजेपी पार्टी से जुडऩा इस बात का प्रमाण है कि जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर आधारित जेजेपी संगठन की नीतियां युवाओं को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र जांगड़ा जैसे जागरूक और कर्मठ युवाओं के पार्टी में आने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। वहीं जेजेपी में शामिल हुए नरेंद्र जांगड़ा ने भी युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और जोश के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। वहीं गांव रिसालियाखेड़ा निवासी राजाराम सोनी ने भी इनेलो छोडक़र जेजेपी ज्वाइन की। युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सोनी का भी पार्टी में शामिल करते हुए प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे। ।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button