#haryanagorvment
Trending

नशे के खिलाफ पुलिस का ऐसा अभियान पहले नहीं देखाII

नशे के खिलाफ पुलिस का ऐसा अभियान पहले नहीं देखाII

हिसार -(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को उपचार उपलब्ध करवाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा थाना मिल गेट एवं HTM क्षेत्र के टीबा दाना शेर, 12 क्वार्टर, भारत नगर, ढाणी किशनदत्त व न्यू जवाहर नगर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं गांव सातरोड़ में स्पेशल पुलिस ऑफिसर रामवीर (नंबर 163) द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों, युवाओं एवं नशा पीड़ितों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करें तथा किसी भी युवक को नशे की लत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद न करने दें। साथ ही नशा तस्करी से संबंधित जानकारी भी जुटाई गई।
14 नशा पीड़ितों को उपचार एवं काउंसलिंग की सुविधा
नशा मुक्ति टीम द्वारा अभियान के दौरान कुल 14 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ते हुए उनकी सहायता की गई। इनमें से 02 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार से पहली बार एलोपैथिक दवाइयां दिलवाई गईं, जबकि 04 नशा पीड़ितों को दूसरी बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इनके आवश्यक ब्लड टेस्ट करवाने के साथ काउंसलिंग भी की गई।
इसके अतिरिक्त 08 नशा पीड़ितों को टीम द्वारा घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस प्रकार पुलिस टीम ने नशा पीड़ितों तक उपचार पहुंचाने, उनका मनोबल बढ़ाने और उन्हें नशे से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया।
नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज की भागीदारी जरूरी : एसपी हिसार
पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, समाज और पुलिस को मिलकर प्रयास करने होंगे। हिसार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशा पीड़ितों को उपचार एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे की बिक्री, सप्लाई या तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #newswtodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button