#haryanagorvment
Trending

चेहरा स्कैन होगा, अपराधी पकड़ा जाएगा! हिसार पुलिस का नया प्लानII

चेहरा स्कैन होगा, अपराधी पकड़ा जाएगा! हिसार पुलिस का नया प्लानII

हिसार-(अमित कुमार):- बदलते समय के साथ अपराध के तौर-तरीके भी तेजी से बदल रहे हैं। अपराधी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, ऐसे में पुलिस भी तकनीक आधारित पुलिसिंग को मजबूत कर अपराधियों की पहचान, अपराधों के खुलासे तथा जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में हिसार पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीकी संसाधनों, डिजिटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS), फिंगरप्रिंट मिलान तथा ऑनलाइन पुलिसिंग प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है।
फेस रिकग्निशन सिस्टम से संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद
फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) आधुनिक तकनीक है, जिसके माध्यम से सीसीटीवी फुटेज, फोटो व वीडियो में दिखाई देने वाले चेहरों का डिजिटल रिकॉर्ड में उपलब्ध फोटो से मिलान कर संदिग्धों की पहचान के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे जांच अधिकारी अपराधियों की पहचान करने, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने तथा विभिन्न मामलों में संभावित संबंधों की जांच करने में तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
न्याय सेतु पोर्टल व डिजिटल रिकॉर्ड से मजबूत होगी जांच
पुलिस कर्मचारियों को न्याय सेतु पोर्टल सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली से अवगत करवाकर इनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। डिजिटल माध्यम से अपराधियों के फोटो, आपराधिक रिकॉर्ड, पहचान संबंधी जानकारी तथा पूर्व मामलों के विवरण को जांच के दौरान उपयोग में लाकर पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और तेज बनाया जा सकता है।
फिंगरप्रिंट व वैज्ञानिक साक्ष्यों से अपराधियों तक पहुंच
अपराध स्थल से प्राप्त फिंगरप्रिंट, अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एवं डिजिटल जानकारी का विश्लेषण अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आधुनिक फिंगरप्रिंट मिलान प्रणाली के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा विभिन्न अपराधों के बीच संभावित संबंधों की जांच में मदद मिलती है। हिसार पुलिस द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य आधारित जांच को प्राथमिकता दी जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज व डिजिटल विश्लेषण से अपराधों का खुलासा
शहर एवं विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही तथा वाहनों की जानकारी का विश्लेषण कर अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास किए जाते हैं। आधुनिक डिजिटल तकनीक से जांच में महत्वपूर्ण सुरागों को समय रहते चिन्हित करने में मदद मिलती है।
साइबर अपराध जांच में आधुनिक तकनीक और AI का उपयोग
साइबर अपराधों में बैंकिंग लेनदेन, डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया गतिविधियों तथा संदिग्ध खातों से संबंधित जानकारी का विश्लेषण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। AI आधारित विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल टूल्स बड़ी मात्रा में डेटा को कम समय में समझने, संदिग्ध लेनदेन की कड़ियां जोड़ने तथा अपराधियों तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में सहायक हो सकते हैं।
पुलिस कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग के लिए किया जा रहा दक्ष
हिसार पुलिस का उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग में दक्ष बनाना, जांच प्रक्रिया में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना तथा डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करना है। तकनीक के प्रभावी उपयोग से पुलिस न केवल अपराधों के खुलासे में तेजी ला सकती है, बल्कि अपराध रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और आमजन को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पुलिस अधीक्षक हिसार का कहना है कि आधुनिक तकनीक पुलिसिंग को अधिक स्मार्ट, प्रभावी और जवाबदेह बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तकनीक का उपयोग पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुभव, विवेक और मानवीय जांच का विकल्प नहीं, बल्कि उन्हें मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। हिसार पुलिस अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु प्रतिबद्ध है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button