Haryana
Trending

चौ. देवीलाल की जयंती पर जुटेगी लाखों की भीड़ II

चौ. देवीलाल की जयंती पर जुटेगी लाखों की भीड़ II

चौ. देवीलाल की जयंती पर जुटेगी लाखों की भीड़: गिल

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली रैली में देशभर से लाखों की भीड़ जुटेगी। यह रैली अपने आप में एक  इतिहास रचने का काम करेगी। यह बात इनेलो के सिरसा हलका अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह गिल ने आज जारी एक बयान में कही। हलकाध्यक्ष ने कहा कि रैली का नियंत्रण देने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला तथा प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा प्रदेश भर का दौरा करके बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।

उसी कड़ी में कल 28 अगस्त को सिरसा के डबवाली रोड स्थित महाराजा पैलेस में इनेलो कार्यकर्ताओं की एक बैठक होगी:-

जिसे चौधरी अभय सिंह चौटाला व रामपाल माजरा संबोधित करेंगे तथा रैली की कामयाबी के लिए नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे। उन्होंने कल की बैठक में हलके के सभी कार्यकर्ताओं से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। गुरविंद्र सिंह गिल ने कहा कि चौधरी देवीलाल 36 बिरादरी के सांझे नेता थे। उन्होंने हरियाणा का सीएम रहते हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक नीतियां बनाकर उन्हें लागू किया था। उन नीतियों का सभी लोगों को लाभ मिला था। इसलिए  आज भी लोग चौधरी देवीलाल को याद करते हैं। सही मायने में चौधरी देवीलाल ही हरियाणा के निर्माता एवं जननेता थे। इसलिए उनकी जयंती पर होने वाली रैली में न सिर्फ हरियाणा बल्कि देशभर से उनके चाहने वाले पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button