Haryana
Trending

तेज धार हथियार से चोट मारने के मामले मे दूसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

तेज धार हथियार से चोट मारने के मामले मे दूसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने मारपीट व धारदार हथियार से हमला करने के मामले में  कार्रवाई करते हुए  दूसरा आरोपी जशनप्रीत पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी नेजाडेला कलां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की दिनांक  3 जुलाई 2025 को शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह पुत्र फ़ौजा सिंह निवासी नेजाडेला कलां ने बयान दर्ज करवाया था कि आरोपी जशनप्रीत व उसके साथियों ने रुपए के लेन-देन को लेकर उसे और उसके साथी  को होम टाउन कैफे, एमसी मार्केट सिरसा में बुलाकर हथियारों से हमला किया। आरोपी ने धारदार हथियारों और दातर से  गंभीर चोटें पहुंचाईं  शोर मचाने पर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। हरप्रीत सिंह निवासी नेजाडेला कलां के ब्यान पर थाना शहर सिरसा में उचित धाराओं के साथ मुकदमा  दर्ज कर जांच शुरू की गई। दिनांक 12.08.2025  आरोपी अनिल पुत्र भजनलाल वासी पुरानी चामल  को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिनांक 20.08.25  को पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए दूसरा आरोपी  जशनप्रीत पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी नेजाडेला कलां   को गिरफ्तार किया !पूछताछ में आरोपी ने  जुर्म स्वीकार किया व वारदात में प्रयोग हथियार दातर भी बरामद करवाया। आज  आरोपी जशनप्रीत  को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत भेजा गया II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button