Haryana
Trending

नेहरू पार्क स्थित श्री हनुमंत चेरिटेबल अस्पताल में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।।

नेहरू पार्क स्थित श्री हनुमंत चेरिटेबल अस्पताल में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया गया।।

गणेश जी हमारे कष्टों को दूर करते हैं : सुमन मित्तल

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नेहरू पार्क स्थित श्री हनुमंत चेरिटेबल अस्पताल में गणेश चतुर्थी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री हनुमंत फाउंडेशन के मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल ने बताया कि गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा गया है क्योंकि वे हमारे कष्टों को दूर करते हैं व किसी भी शुभ कार्य में सर्वप्रथम गणेश भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि हम गणेश जी के जीवन से अनेक शिक्षाएं ले सकते हैं जिनमें अपने माता पिता को पूर्ण सम्मान देना, अपने कर्तव्य को सबसे ऊपर रखना, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना, हाथ में लिए कार्य को हर हाल में पूर्ण करना आदि।

मित्तल ने कहा कि गणेश जी का बड़ा पेट संकेत है कि:-

हमें भोजन पचाने के साथ बातों को पचाना अर्थात अपने तक रखना भी आना चाहिए ताकि रिश्तों में मर्यादा बनी रहे व हम किसी की निंदा चुगली कर पाप कर्म के भागी ना बनें। पं. पुरुषोत्तम द्वारा पूजन कार्यक्रम में सह संस्थापक डा. प्रवीण अरोड़ा, अध्यक्ष डा. आशीष खुराना, डा. राज कुमार गुप्ता, डा. पूनम असीजा, डा. निष्ठा अरोड़ा, बाबू राम मित्तल, अजय अग्रवाल, नरेश गोयल, मनमोहन धींगड़ा, संतोष, तरूण, राजेश शर्मा, राजेश भाटी, सुमन मित्तल, ज्योति तथा उपस्थित सभी मरीजों ने भाग लिया और गणेश जी से सभी के स्वस्थ व दीर्घ जीवन के लिए कामना की।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button