सडक़ पर न छोड़ें पशु, पशुपालक की पहचान होने पर 5100 रुपये होगा जुर्माना II
सडक़ पर न छोड़ें पशु, पशुपालक की पहचान होने पर 5100 रुपये होगा जुर्माना II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सडक़ पर न छोड़ें पशु, पशुपालक की पहचान होने पर 5100 रुपये होगा जुर्माना : एडीसी विरेंद्र सहरावत बेसहारा पशुओं को सडक़ से हटाकर भेजा जाएगा गौशाला, चलाया जाएगा विशेष अभियान पालतु पशु को शहर में खुला छोडऩे पर प्रशासन पशु पालक की पहचान कर उस पर जुर्माना लगाएगा। पकड़े गए पशु को छोडऩे की एवज में 5100 रुपये का जुर्माना व शपथ पत्र देना होगा कि वह दोबारा से पशु को खुले में नहीं छोड़ेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय में गौशाला संचालकों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बेसहारा पशुओं को सडक़ से हटाया जाए और जिन पशुओं को पशुपालक द्वारा दूध निकालने के बाद खुला छोड़ा जाता है, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाए।। #newstodayhry @newstodayhry



