Haryana
Trending

आज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर प्रदर्शन किया।।

आज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर प्रदर्शन किया।।

महेन्दरगढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- नारनौल में जियो फेंसिंग एप के जरिए हाजिरी लगाए जाने के विरोध में आज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल रखकर प्रदर्शन किया। यह हड़ताल सुबह दस बजे से शाम को पांच बजे तक जारी रहेगी। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर मामूली सा असर पड़ा। वहीं डाक्टर्स ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो सरकारीअस्पताल के ताला लग जाएगा।  प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की हाजिरी के लिए जियो फेंसिंग सिस्टम शुरू कर दिया है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभागमें लगे सभी कर्मचारियों की हाजिरी एप के द्वारा लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसके विरोध में उतरे हुए हैं तथा वे सरकार के इस फैसले को रद्द करने की मांग लगातार कर रहे हैं। इसी के चलते आज स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न दस संगठनों से जुड़े दो-दो कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल रख अस्पताल के बाहर बैठ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। सभी संगठनों से दो-दो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में भी मामूली असर देखने को मिला तथा मरीज परेशान हुए। 

जिला प्रधान डा. विवेक शर्मा ने बताया कि :-

हड़ताल कर रहे डाक्टर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान डा. विवेक शर्मा ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर नई एप का बोझ कर दिया है। कर्मचारियों पर पहले ही काम का दबाव रहता है। वहीं इस एप के जरिए कर्मचारियों को जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सरकार का तर्क हैकि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी काम नहीं करते तथा छुट्‌टी ज्यादा करते हैं,जबकि स्वास्थ्य विभाग ही एक ऐसा विभाग है, जो कोरोना महामारी के दौरान भी 24 घंटे तैनात रहा था तथा लोगों की सेवा की। सरकार का यह तर्क बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की हाजिरी के लिए पहले से ही रजिस्टर लगाया हुआ है। वहीं बायोमेट्रिक सिस्टम भी है।जिसके जरिए आने व जाने की हाजिरी नोट होती है। फिर तीसरी एप सरकार क्यों ला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस एप के विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन चल रहे हैं। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की दस यूनियन, डाक्टर्स, नर्सिंग, एमपीएचडब्ल्यू, एचकेआरएन व एनएचएम अपने अपने तरीके से प्रोटेस्ट कर रहीहैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी तो नागरिक अस्पताल के ताला लगा दिया जाएगा। इस मौके पर अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button