Haryana
Trending

बरसात से कमजोर हुए मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 4 लोग II

बरसात से कमजोर हुए मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 4 लोग II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- बरसात से कमजोर हुए मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 4 लोग, छत गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोग, मलबे में दबे परिवारवालो को निकाला, गंभीर रूप से घायलों का रतिया के निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज बरसात के बाद कच्चे और कमजोर पड़े मकानों की छतों के गिरने के मामले सामने आ रहे है। फतेहाबाद के रतिया, भुना, जाखल में कई मकानों के नुकसान पहुंचा है। रतिया गांव खैरपुर में बरसात के चलते एक मकान की छत गिर जाने से परिवार के चार सदस्य मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। घायलों को रतिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गांव खैरपुर निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी कैलाश, 15 वर्षीय बेटी खुशप्रीत और 10 वर्षीय बेटे हरप्रीत के साथ घर में सो रहा था।

देर रात अचानक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी और परिवार के सभी लोग मलबे के नीचे दब गए:-

धमाके और चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश के बेटे और बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। परिवार ने बताया कि हादसे में हजारों रुपये का घरेलू सामान भी नष्ट हो गया है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा लगातार हो रही बरसात के कारण हुआ है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं जाखल और भूना में भी मकान की छते गिर गई। यहां गनीमत रही कि किसी का कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ। फतेहाबाद शहर में करीब डेढ़ सौ वर्ष पुरानी इमारत के दीवार भरभरा कर गिर गई। यहां भी सुकून वाली बात यह रही कि किसी को कोई चोट नही आई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button