28 करोड़ के टेंडर के बाद भी रतिया की सड़कें बदहाल, लोगों में भारी रोष II
28 करोड़ के टेंडर के बाद भी रतिया की सड़कें बदहाल, लोगों में भारी रोष II


फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- रतिया शहर के विकास कार्यों के लिए लगाए गए 28 करोड़ के टेंडर लगने के बाद भी वार्ड नंबर 10 व 11 के अलावा शहर की आसपास कॉलोनी व मॉडल टाउन को टोहाना रोड स्टेट हाईवे से जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर होने के बावजूद भी दोबारा न बनाए जाने पर कई कॉलोनी के लोगों में भारी रोष जगह-जगह टूटी सड़क आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं बरसों पहले यह गली का हुआ था निर्माण मगर उसके बाद भी इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं रोजाना से हो रही दुर्घटनाओं को लेकर कई कॉलोनी के लोग हुए लामबंद और नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी
रतिया में विकास कार्यों का दावा फेल, वार्ड 10-11 और कॉलोनियों की सड़कें बनी खतरा:-
रतिया शहर के विकास कार्यों के लिए लगाए गए 28 करोड़ के टेंडर लगने के बाद भी वार्ड नंबर 10 व 11 के अलावा शहर की पास कॉलोनी मॉडल टाउन को टोहाना रोड स्टेट हाईवे से जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर होने के बावजूद भी दोबारा न बनाए जाने पर कई कॉलोनी के लोगों में भारी रोष है। कालोनी वासियों ने अपना रोष जताते हुए नगरपालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया इतना ही नहीं कॉलोनी वासियों ने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की अनेकों गलियों में निर्माण भले ही होने के नगर पालिका दावे करें मगर वार्ड नंबर 10 और 11 यह सड़क नहीं बनाई जा रही हालांकि इस गली में आस्था का केंद्र एक गुरुद्वारा व एक मंदिर है जहां पर सैकड़ो श्रद्धालु रोजाना शहर के माथा टेकने भी आते हैं इतना ही नहीं बरसाती मौसम के कारण सड़क में बड़े-बड़े खड्डे होने के बाद पानी भर जाता है जिसे दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं और कई लोग इन खड्डों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं मगर नगरपालिका से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी इस सड़क का निर्माण नहीं हो रहा कॉलोनी वासियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी गली का निर्माण जल्द न किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।। #newstodyhry @newstodayhry



