झिड़ी के आरोही मॉडल स्कूल में युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन II
झिड़ी के आरोही मॉडल स्कूल में युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन II

युवा संसद में गूंजे ऑपरेशन सिंदूर, किसानों की क़र्ज़, जीएसटी, महिला सुरक्षा के मुद्दे:-
बड़ागुढ़ा-( गुरनैब दंदीवाल):- खण्ड बड़ागुढ़ा के ग्राम झिड़ी मे स्थापित आरोही मॉडल वरि. मा. विद्यालय में शुक्रवार को युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एससीईआरटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता विद्यालय इंचार्ज प्रदीप कुमार ने की । इस दौरान 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक के करीबन 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका सरोज बाला प्रवक्ता राजनीति विज्ञान राजकीय वरि. मा. विद्यालय, नागोकी व सीमा प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, पीएमश्री राजकीय वरि. मा. विद्यालय माधोसिघाना ने निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नरेश कुमार अध्यापक, समाज़िक विज्ञान की विशेष भूमिका रही । युवा संसद प्रतियोगिता की शुरूआत पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि से हुई । इसके उपरांत लोकसभा के नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। प्रश्रकाल के दौरान पहलगाम सुरक्षा में चूक, भारत-अमेरिका के रिश्तों मे आई खटास , किसानों की क़र्ज़ समाधान, हॉस्पिटालों की दयनीय स्थिति, जीएसटी, महिला सुरक्षा के मुद्दे जोर-शोर से उठाए गए। सत्ता पक्ष ने इन सभी मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की तथा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम आतंकी हमलों का करारा जवाब दिया। हरप्रीत कौर ने संसद मे विशेषाधिकार हनन मामला उठाया जबकि सुखमनवीर कौर ने शिक्षिका मनीषा की हत्या पर काम रोको प्रस्ताव रखा जिसे सत्ता पक्ष ने स्वीकार किया |
युवा संसद में छात्रों ने निभाई लोकतंत्र की भूमिका, पहलगाम हमला और महिला सुरक्षा पर गरमाया सदन:-
लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका में जैस्मिन कौर , उपाध्यक्ष शगनदीप कौर , महासचिव बंदना, विपक्ष की नेता प्रतीक्षा , प्रधानमंत्री की भूमिका नैंसी ढाका , गृह मंत्री की भूमिका सतवीर कौर , रक्षा मंत्री जस्मीन कौर , महिला एवं बाल विकास मंत्री की भूमिका लवप्रीत कौर, वित्तमंत्री आभा, कृषिमंत्री गुरकमलदीप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जगजीत सिंह, जल संसाधन मंत्री हैप्पी, विदेश मंत्री की भूमिका पर्मिला ने निभाई। इस मौके पर विद्यालय इंचार्ज प्रदीप कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संसदीय प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना, नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना और उन्हें देश के लोकतांत्रिक ढांचे से परिचित कराना था। इस मौके पर निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ना केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाती हैं । बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सार्वजनिक बोलने के कौशल को भी विकसित करती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की बात कही । इस अवसर पर सरपंच लखविंद्र सिंह ग्राम झिड़ी, एसएमसी प्रधान हरदीप कुमार, मिडिल हेड बलविंदर सिंह, फील्ड आशा वर्कर सुखपाल कौर, सर्वजीत कौर, रमनजीत, सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।। #newstodayhry @newstodayhry



