Haryana
Trending

लोहारू बस स्टैंड पर स्वच्छता की मिसाल रोडवेज कर्मचारियों ने मिलकर चलाया अभियान II

लोहारू बस स्टैंड पर स्वच्छता की मिसाल रोडवेज कर्मचारियों ने मिलकर चलाया अभियान II

लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- बरसात के मौसम में जहां जगह-जगह पानी भरने और गंदगी फैलने से मच्छरों व अन्य जीव-जंतुओं के पनपने का खतरा बढ़ जाता है, वहीं लोहारू बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय पहल की गई है। रोडवेज के एस.एस. सुनील जुई के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बस चालकों, परिचालकों और सफाई कर्मचारियों ने मिलकर पूरे परिसर को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। इस अभियान में विशेष रूप से सुभाष बुरा, सुरेन्द्र शर्मा, विक्की काकड़ोली, संदीप ढाणी माहु, विजय चोपड़ा, रवि और मुकेश सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर बस स्टैंड परिसर की सफाई कर यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया एस.एस. सुनील ने कहा कि “बरसात के समय स्वच्छता बनाए रखना बेहद आवश्यक है ताकि गंदगी और बीमारियों से बचाव किया जा सके। हम सभी को जहां भी रहते हैं, उस स्थान को स्वच्छ रखना चाहिए। स्वच्छता केवल प्रशासन या कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।” उन्होंने आगे बताया कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और यात्रियों को बेहतर व स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। यात्रियों और स्थानीय लोगों से भी अपील की गई कि वे गंदगी फैलाने से बचें और स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button