Haryana
Trending

पीएनबी अंचल प्रबंधक ने किया सिरसा मंडल कार्यालय का दौरा II

पीएनबी अंचल प्रबंधक ने किया सिरसा मंडल कार्यालय का दौरा II

पीएनबी अंचल प्रबंधक ने किया सिरसा मंडल कार्यालय का दौरा:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पंजाब नैशनल बैंक, अंचल कार्यालय चंडीगढ़ से अंचल प्रबंधक ललित तनेजा ने मंडल कार्यालय सिरसा का आवधिक दौरा किया। अंचल प्रबंधक के सिरसा मंडल में आगमन पर मंडल कार्यालय सिरसा के मंडल प्रमुख राजीव कुमार ने उनका हार्दिक अभिनन्दन किया। तत्पश्चात अंचल प्रमुख, मंडल प्रमुख तथा मंडल कार्यालय से स्टाफ  सदस्यों ने पंजाब नैशनल बैंक के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी श्री लाला लाजपत राय की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंचल प्रमुख ने मंडल कार्यालय के सभागार कक्ष में मंडल के अधीनस्थ कार्यालयों से आये कार्यालय प्रमुखों एवं मुख्य शाखा प्रमुखों की आवधिक समीक्षा बैठक की एवं उपस्थित सभी स्टाफ  सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा बैंक देश के विकास में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

अत: बैंक के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से प्रयासरत रहना हम सब का सामूहिक उत्तरदायित्व है:-

बैंक के प्रत्येक ग्राहक को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना हमारे मूलभूत सिध्दांतों में से एक है तथा आज के बदलते बैंकिंग युग में ग्राहकों को डिजिटल माध्यम से एमएसएमई ऋण, होम लॉन, कार लॉन, एजुकेशन लॉन, रिटेल लॉन, भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहित योजनायें एवं डोर-टू-डोर बैंकिंग जैसी सुगम सेवाएं प्रदान करना हमारा प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। अंत में अंचल प्रबंधक ने पुन: दोहराते हुए कहा कि हम सबके एकजुट प्रयास से ही बैंक को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। अत: हमें मिलकर अनुशासन, पारदर्शिता और उत्कृष्ट सेवा उद्देश्य के साथ बैंक एवं देश के हित में कार्य करना है।

Related Articles

Back to top button