Haryana
Trending

ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश तीसरा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा II

ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश तीसरा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा II

ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश –तीसरा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साईबर क्राइम थाना सिरसा पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।, जबकि तीसरे आरोपी विनोद कुमार पुत्र औमप्रकाश सिंह वासी म.नं. 19 गाँव रजावल तह. ईगलास जिला अलीगढ उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। प्रबन्धक थाना साईबर सिरसा उप नि0 सुभाष चन्द्र ने बताया कि रुपेश कुमार पुत्र संजय कुमार वासी खैरपुर सिरसा, ने शिकायत दी थी कि उसने Instagram पर MONEY TRANSFER PORTAL की एक विज्ञापन देखकर एक फार्म भरा था। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने SPACE MONEY नामक फर्जी एप्लिकेशन के माध्यम से धोखाधड़ी कर परिवादी से कुल ₹80,000 की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा ली। साईबर थाना सिरसा में मु.न. 77 दिनांक 26.11.2024 धारा 318(4) BNS थाना साईबर क्राईम सिरसा दर्ज कर अनुसन्धान शुरू की गई।

अनुसन्धान अधिकारी PSI सोमवीर द्वारा की गई गहन पड़ताल में यह सामने आया कि ठगी में उपयोग किए गए बैंक खातों की जानकारी के आधार पर व पुर्व मे गिरफ्तार आरोपी अनुसन्धान के दौरान की निशानदेही पर साइबर कॉलिंग सेंटर चलाने वाले मुख्य आरोपी विनोद कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी जनपद अलीगढ़ (उ.प्र.) को भी गिरफ्तार किया गया, जो जयपुर स्थित अविका टॉवर में ठगी का नेटवर्क संचालित करता था इस अभियोग मे पहले दो आरोपियों सुरेश बुनकर पुत्र सुरज बुनकर वासी हरमाङा घाटी जनकवाटिका कॉलोनी सिकर रोड जयपुर राजस्थान व विरेन्द्र सिंह राठोङ पुत्र मोहब्बत सिंह राठोङ वासी भोपजी की ढाणी हरमाडा जयपुर राजस्थान को  पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया व पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दिखाए गए स्कैनर या लिंक को बिना जांचे-परखे स्कैन न करें और ठगी से सतर्क रहें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button