Haryana
Trending

समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर किए गए श्रंद्धा सुमन अर्पित।।

समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर किए गए श्रंद्धा सुमन अर्पित।।

उनके समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर किए गए श्रंद्धा सुमन अर्पित:-

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- पूर्व मुख्यमन्त्री बाबू बनारसी दास गुप्त की 18वीं पुण्यतिथि पर हांसी रोड़ स्थित बीडी गुप्त पार्क में हवन यज्ञ के साथ उनके समाधि स्थल एवं प्रतिमा पर किए गए श्रंद्धा सुमन अर्पित। स्व.बाबू बनारसी दास गुप्त ने अपना सारा जीवन किया शिक्षा के विस्तार एवं सर्वजातीय भाईचारा कायम कर आम जन मानस की भलाई के लिए समर्पित-अजय गुप्ता नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे बाबू बनारसी दास गुप्त-घनश्याम सर्राफ शिक्षा जीवन का आधार है।

शिक्षा से ही समाज और देश का विकास संभव है :-

इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्व.बाबू जी बनारसी दास गुप्त ने अपना सारा जीवन शिक्षा के विस्तार एवं सदैव सर्वजातीय वर्ग के लोगों को साथ लेकर आम जन मानस की भलाई के लिए लगा दिया यह बात बीडी गुप्ता फांउण्डेशन के अध्यक्ष एवं स्व.बी डी गुप्ता के सुपुत्र अजय गुप्ता ने पुर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसीदास गुप्त की 18 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हांसी रोड़ स्थित बीडी गुप्त पार्क में आयोजित हवन यज्ञ के अवसर पर स्व. बनारसीदास गुप्ता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करतें हुए कहे।उन्होंने कहा कि बाबू जी द्वारा क्षेत्र में शिक्षा रूपी जो लो जलाई थी उसको आगे बढ़ाते हुए बीडी गुप्ता फांउण्डेशन, विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि :-

भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने बाबू बनारसी दास गुप्त को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबू जी ने सदैव नारी शिक्षा पर बल देते हुए प्रदेश भर में शिक्षा को स्थपित करने के लिए कार्य किए उनका मानना था कि कोई भी देश तभी प्रगति कर सकता है जबकि उस देश का हर नागरिक शिक्षित हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने शिक्षा रूपी मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

शुरू किए गए मिशन का सम्मान करते हुए :-

वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के ट्रस्टी विजयकिशन अग्रवाल एवं बृजलाल सर्राफ ने बाबू जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों द्वारा दी गई सीख का अनुशरण करते हुए उनके द्वारा शुरू किए गए मिशन का सम्मान करते हुए उसे आगे बढ़ाना चाहिए तभी समाज व देश तरक्की कर सकता है इसके अलावा शहर के अन्य गणमान्य महानुभावो ने भी बीडी गुप्ता को अपने मुखारविंद से अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीडी गुप्ता पार्क में स्थित स्व. गुप्ता जी की प्रतिमा व समाधी स्थल पर माल्यार्पण करने वालों में नगर के गणमान्य लोगों का ताता लगा रहा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button